सिलपरा नहर पर बाइक से पहुंचे युवक-युवती ने पानी में छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या

बिछिया थाना इलाके के सिलपरा नहर पर सोमवार सुबह बाइक से पहुंचे युवक-युवती ने पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने बाइक नहर के ऊपर ब्रिज पर खड़ी की थी, इसके बाद दोनों के बीच झूमा-झटकी हुई। फिर अचानक ही दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को तलाश शुरू की। जिस अपाचे बाइक से वे यहां आए थे वह रवि ताम्रकर पिता सीताराम ताम्रकर निवासी मिश्रा पेट्रोल पंप के पीछे बरा थाना के नाम से रजिस्टर्ड है।

Back to top button