जयपुर. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया गुरुवार को जयपुर में थीं। इस दौरान अपने पर्सनल एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि जब मैं ब्यूटी पीजेंट का ऑडिशन देने गई तब मुझे पूरे दिन भूखा रखा गया था, ताकि मैं स्लिम दिख सकूं। सभी लड़कियों के नंबर आते गए और मैं बोलती रही कि मेरी बारी नहीं आई। जब मेरे ऑडिशन का टर्न आया उस वक्त मेरे सामने खाने के लिए सैंडविच गया। उस वक्त मैं सोचने लगी कि पहले सैंडविच खाऊं या ऑडिशन दूं। इस ऑडिशन में मैं अकेली लड़की थी जिसने खाना खाकर ऑडिशन दिया। सिर्फ 2 सूटकेस साथ लेकर गई थी मुंबई..

नेहा ने आगे कहा कि मेरा सपना कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं था। मैं बचपन से ही आईएफएस ऑफिसर बनकर देश के लिए कुछ करना चाहती थी। ब्यूटी पीजेंट का एेड देख मेरे मामा और मम्मी ने कहा कि ठीक-ठाक सी मॉडलिंग कर लेती हो, ऑडिशन देने जाना चाहिए। मैं मुंबई सिर्फ दो सूटकेस के साथ गई थी और आज भी वो दो सूटकेस मेरे पास हैं। पेरेंट्स को दो महीने में वापस आने का बोल कर गई थी, लेकिन आज मुझे मुंबई में रहते हुए 15 साल हो गए। मेरे दादा माउंटआबू से थे। मेरे पापा नेवी में थे। मेरा जन्म केरला में हुआ और फिर हम दिल्ली शिफ्ट हो गए। मेरे चाचा माउंट आबू में ही रहते हैं।
आयुर्वेद,योग और ब्लैक कॉफी का साथ
साथ ही नेहा ने कहा कि मैं काफी योग करती हूं। आयुर्वेद को फॉलो करती हूं। दिन में करीब 6 ब्लैक कॉफी पीती हूं क्योंकि बिना ब्लैक कॉफी पिए मुझे कुछ अधूरा सा लगता है। मैं भगवत गीता में बिलीव करती हूं। काफी इमोशनल गर्ल हूं। मैं समझती हूं कि किसी चीज पर रोक लगाने से बच्चों में उसके लिए जिज्ञासा बढ़ती है। पेरेंट्स को अपने बच्चों को हर चीज के लिए रोकना नहीं चाहिए।