सिनेमा टिकट पर जिएसटी घटाने पर निर्माता निर्देशक खुश, सरकार को शुक्रिया कहा

-
मुंबई. फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सोमवार को सरकार द्वारा 100 रुपए कम कीमत वाले फिल्म टिकटों पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के तहत कर की दरों को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का स्वागत किया है।
– इससे कम से कम छोटे शहरों के सिनेमाघरों के दर्शकों को राहत मिलेगी।– गिल्ड के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री और जीएसटी परिषद द्वारा उद्योग की वैध चिंताओं पर विचार करने तथा 100 रुपए से कम कीमत की फिल्म टिकटों पर कर की दरों को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का भारतीय फिल्म उद्योग स्वागत करता है।ये भी पढ़े: बड़ा ख़ुलासा : महाराष्ट्र के किसान आंदोलन और सिंचाई घोटाले के ऐसे जुड़े हैं तार !
– संस्कृति को बढ़ावा देने में मददकपूर ने कहा कि हमारा यह मानना है कि भारतीय फिल्म उद्योग से इससे कम कर वसूला जाना चाहिए, ताकि उन्हें आगे निवेश करने, रोजगार उत्पन्न करने और विकास दर हासिल करने में मदद मिलेगी।
इससे सरकार को ना सिर्फ अधिक कर राजस्व प्राप्त होगा, बल्कि हमारे देश की विविध संस्कृति को देश से बाहर बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।





