सिद्धू बोले राहुल गांधी शेर नहीं बब्बर शेर है, कैप्टन भी उतरे ताजपोशी के पक्ष में

चंडीगढ़।राहुल गांधी की राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर भाजपा के नेता जहां तंज कस रहे हैं, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के पक्ष में पूरी तरह उतर गए हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के राहुल पर कसे तंज के बाद अब नवजोत सिद्दू ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सिद्दू ने कहा कि 100 भेड़ों के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ें शेर हो जाती हैं। 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा दो तो शेर ढेर हो जाते हैं। यहां शेर नहीं बब्बर शेर है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि राहुल का प्रमोशन विदाउट परफॉर्मेंस हो रहा है। सामंती सोच वाली पार्टी में ऐसा होता है।
उधर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी राहुल की ताजपोशी को अच्छा संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी की परफारमेंस से हर कोई प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम, बोले-गधे को साबुन से नहलाओ या शैंपू से, वह घोड़ा नहीं बन सकता’
उन्होंने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी भीड़ जुटाने में कामयाब रहे हैँ और उन्होंने पहले भी कई मौकों पर पॉलिटिकल मेच्योरिटी दिखाई है। इससे उनमें प्रधान बनने का विश्वास बढ़ा है।





