सिग्नेचर ब्रिज पर ले रहे थे सेल्फी तभी जो हुआ वो जानकर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे…

नई दिल्ली। दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज सेल्फी के लिए हॉटस्पॉट बन गया है, लेकिन शुक्रवार को बाइकसवार युवकों को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेते समय दोनों बाइकर्स की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बाइक बेहद तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई, जिससे दोनों बाइकर्स नीचे जा गिरे। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे।
 
यह भी पढ़ें- जहरीले प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, सांस संबंधी बीमारी भी होगी ठीक
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक केटीएम ड्यूक बाइक पर सवार थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तिमारपुर पुलिस स्टेशन की पीसीआर वैन को सुबह आठ बजे इस हादसे की सूचना मिली। यह हादसा सिग्नेचर ब्रिच के लेफ्ट टर्न लूप पर हुआ। बाइकसावर काफी तेज रफ्तार में थे, जिसका कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों बाइकर्स ब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं पुलिस इस घटना को हादसा ही मान रही है। पुलिस ने कहा कि हादसा ब्रिज के लेफ्ट टर्न पर हुआ, इसलिए यह स्टंट का मामला नहीं लग रहा है। पुलिस ने कहा कि यह हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ भी नहीं लग रहा है,  क्योंकि दोनों काफी ऊंचाई से नीचे गिरे और हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

Back to top button