सिंडिकेट बैंक के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई

सिंडिकेट बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। साथ ही सीबाआई ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और अजमेर छापेमारी के दौरान सिंडिकेट बैंक के सहायक जनरल मैनेजर और चीफ मैनेजर के खिलाफ शिकायत मिली थी।सीबीआई के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। सीबीआई के मुताबिक सिंडिकैंट बैंक को करीब 209 करोड़ रूपये नुकसान पहुंचाने का आरोप है।





