सायलेंस जोन में जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, मंत्री ने तीन घंटे पुलिस चौकी में बैठाया

भोपाल. जेपी अस्पताल में सोमवार सुबह 10.10 बजे एक सरकारी कार आकर रुकी। उसमें से राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता उतरे और मेनगेट के बाहर बैठ गए। वे वहां लोगों से समस्याएं सुनने लगे। तभी जननी एक्सप्रेस का ड्राइवर नेतराम तेज हार्न के साथ बैरियर में एंट्री करता है और हॉर्न बजाते हुए ही गाड़ी खड़ी करता है। इस पर मंत्री ने डॉक्टरों से पूछा कि कोई विशेष केस है क्या? यह सुनकर डॉक्टर चुप्पी साध लेते हैं।

मंत्री खुद वाहन के पास जाते हैं और ड्राइवर से पूछते हैं कि सायलेंस जोन में तेजी से हाॅर्न क्यों बजाया जा रहा है,जबकि उसमें मरीज ही नहीं है। ड्राइवर की लापरवाही को देखते हुए मंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्राइवर को 2 से 3 घंटे चौकी में बैठाओ। लाइसेंस की जांच करो। पुलिसकर्मी, अस्पताल प्रबंधन के कहने पर 3 घंटे बाद उसे छोड़ा गया।
ये भी पढ़े: MP के कर्मचारियों को मिला 7th पे-कमीशन का तोहफा, 2250 से 19 हजार तक फायदा
बताया गया कि वह बिना किसी कारण पहले भी ऐसी लापरवाही कर चुका है। मरीजों द्वारा डायलिसिस की एक मशीन खराबी की शिकायत पर उन्होंने तुरंत मशीन को बदलवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।





