साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 तक का यह हफ्ता किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानिए

मेष राशि

इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनायेगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य करें। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारो के लिए किये गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।

वृष राशिः

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नही रहेगा। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको अनिर्णय की स्थिति से बचना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकती है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।

मिथुन राशि

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको लंबी यात्रा का सुख मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जो लोग प्रशासन से परेशाान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दन्त रोग से पीड़ा मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम में एक गलती भी भारी पड़ सकती है।

कर्क राशि:

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय आनंदित होंगे।

सिंह राशि

इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। यह प्रेम में आनंदित होने का समय है।

कन्या राशि:

इस राशि वाले जातको के लिए मार्च का यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। उदर की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। प्रणय सम्बन्धो में कटुता आएगी।

तुला राशिः

इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की सम्भावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरी पेशा लोगो के तरक्की के संकेत है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वालों कोई जल्दबाजी न दिखाए।

वृश्चिक राशिः

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। जातक हर कार्य को बहुत ही चतुराई पूर्वक करेगा जिससे लोग आश्चर्यचकित हो सकते है। भाग्य के भरोसे न बैठे। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेंगे। पीठ के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी।

धनु राशिः

इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा परीक्षा की तैयारी करने वाले जातको के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। इस सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय आपको शारीरिक सुख का अनुभव होगा। नौकरी करने वाले लोगो लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का मौहाल होगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशिः

इस राशि वालों के यह सप्ताह बहुत सामान्य कहा जा सकता। आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से नहीं थकाएँ।छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें वरना परेशानी में पद सकते है। मानसिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वालो के लिए यह समय सही नही है। व्यापार शुरू करने वाले उधारी से बचें। वैवाहिक जीवन में उत्पन्न तनाव कम होंगे। प्रणय सम्बन्धो में मधुरता आएगी।

कुंभ राशिः

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। गृहस्थी के कार्यों में थोड़ी सी प्रगति हो सकती है। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। अनावश्यक लोगो से घनिष्टता न बढाएं। आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ो से बात अवश्य करे। दाम्पत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा। प्रेम में पागलपन न दिखाए।

मीन राशिः

इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। अनावश्यक व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। तार्किक कारण बताने से लोग आपसे प्रभावित होंगे। शत्रु भी आपके बढ़ेंगे लेकिन उनसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा पायेंगे। इस इस समय आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी महसूस होगी। प्रेम करने वाले इस समय कही घूमने अवश्य जाएं ।

Back to top button