साईं मंदिर के पीछे मिले दो बड़े-बड़े बैग, फिर पुलिस आई और ले गई ऐसे

बहादुरगढ़। नजफगढ़ में शनिवार देर शाम साईं मंदिर के पीछे एक युवक की डेड बॉडी मिली है। लाश को ठिकाने लगाने के लिए टुकड़े-टुकड़े करके इसे बैग में बंद कर रखा गया था। इस बात का भेद तब खुला, जब कूड़ा बीनने वाली लड़कियों ने लोगों को इस बात की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साईं मंदिर के पीछे मिली बदहाल डेड बॉडी…

ये भी पढ़े: अभी अभी: पीएम मोदी ने GST को लेकर किया एक और बड़ा ऐलान, सभी टैक्स को किया आधा
– उसके बाद पुलिस को कॉल की गई और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि 2 बैग लावारिस पड़े थे। दोनों बैग्स से बदबू आ रही थी।
– एक बैग में किसी आदमी का कान दिख रहा था। पुलिस ने बैग खोले तो वे भी हैरान रह गए। बैग में एक व्यक्ति को काट-काट कर भरा गया था। एक बैग में सिर था तो दूसरे में उसके पांव थे। इस बात की भनक लगते ही लोगों में दहशत फैल गई।
– पुलिस के मुताबिक जिस तरह से लाश को काटकर बैग में भरा गया था, उसे देखकर साफ है कि इस हत्या की बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया गया था। पुलिस को शक है कि देर रात में कोई लाश को दो बैग में डालकर कोई यहां फेंक गया है।
– पुलिस के अनुसार लाश कई हिस्सों में कटी हई है। अभी तक मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के सामने कई अनसुलझे पहलू हैं, जिन्हें सुलझाना अभी बाकी है।





