सांप ने काटा महिला उसे लेकर अस्पताल पहुची

She-reached-the-hospital-the-girl-was-bitten-by-a-snake_56f154477ffccएजेन्सी/इंदौर: एक महिला ने सांप के काटने के बाद भी गजब का साहस दिखाया है, उस महिला ने सांप को पहले तो पकड़ कर एक डिब्बे में बंद किया, फिर उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गयी, दरअसल महिला के अनुसार उसने कही पड़ा था की काटे गए सांप की मदद से जल्दी उपचार किया जा सकता है| मामला इंदौर के एमवाय अस्पताल का है, नेहरू नगर में रहने वाली शैली को रात में सांप ने काट लिया था, परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाये थे, जहा डॉक्टर भी महिला के साथ डिब्बाबंद सांप को देख कर चोंक गए थे, महिला की हालत ठीक बताई जा रही है| मिली जानकारी के अनुसार शालू अपने कमरे में सो रही थी, रात में दरवाजा खोलने पर उसे दरवाजे की कुण्डी पर 3 फ़ीट लम्बा सांप नज़र आया, सांप द्वारा काटने के बाद महिला द्वारा हिम्मत दिखाते हुए उस सांप को पास रखे एक डिब्बे में बंद कर लिया गया, महिला उस सांप को अपने साथ अस्पताल ले आई थी| डॉक्टर्स के अनुसार महिला की स्तिथि अब स्थिर है, सही वक़्त पर उपचार मिलने से महिला अब स्वस्थ है, अस्पताल देर से लाने की स्तिथि में मामला बिगड़ सकता था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button