वीडियो: सरेआम चलती बाइक पर रोमांस करते दिखा जोड़ा, लोग बनाते रहे वीडियो

प्यार में डूबे दो प्रेमी पागल होते हैं, ये आपने सुना होगा. पार्क, मॉल, डिस्क आदि जगह में आपने अमूमन प्रेमी जोड़ों को देखा होगा. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली से जो एक वीडियो वायरल हो रहा है, वो वीडियो आपको हैरत में डाल देगा. दिल्ली की सड़क पर एक कपल बाइक पर इतनी मदहोशी के साथ है कि उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं है. 
वायरल वीडियो में एक लड़का और एक लड़की बाइक पर हग और किस करते दिख रहे हैं. दिलचस्प बात यह कि लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे पेट्रोल की टंकी पर बैठी है. लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है और हैवी ट्रैफिक के बीच लड़की लड़के की बाहों में लिपटी उसे किस करती नजर आ रही है. 18 सेकंड के विडियो को दिल्ली के आईपीएस एचजीएस धालीवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है.
वीडियो: दुनिया का सबसे शातिर बंदर, देखे कैसे टोल बूथ में घुसकर उड़ा ले गया पैसे…
Need for new sections for #MV Act violations!! #Rajouri garden crossing. pic.twitter.com/0gn7LsIIYM
— HGS Dhaliwal (@hgsdhaliwalips) May 2, 2019
पुलिस अफसर एचजीएस धालीवाल ने इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने इस घटना के दो वीडियो को शेयर किए हैं, और कैप्शन लिखा है, मोटर वेहिकल एक्ट में नए सेक्शन की जरूरत, राजौरी गार्डेन क्रॉसिंग के पास, कुछ देर बाद उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया और कैप्शन दिया, राजौरी गार्डेन में मोटर साइकिल स्टंट. उसी घटना का दूसरा वीडिया, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा आशा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इनकी पहचान में मदद करेगी.
#Rajouri garden motor cycle stunt. Another clip of the same incident. Hope it helps in identification!! @dtptraffic pic.twitter.com/unOqTE6WOK
— HGS Dhaliwal (@hgsdhaliwalips) May 4, 2019





