सरकारी नौकरी के लिए सुनेहरा मौका जल्द करे आवेदन

तमिलनाडु के कोयंबटूर नगर निगम में सफाई कर्मचारी के 549 पदों के लिए 7,000 इंजीनियरों, ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों ने आवेदन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि निगम ने 549 ग्रेड -1 सफाई कर्मियों के पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए 7,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। इन भर्तियों के लिए तीन दिन इंटरव्यू किया जाएगा, जो बुधवार को शुरू हो गया है।

सत्यापन में यह पाया गया कि लगभग 70 प्रतिशत उम्मीदवारों ने एसएसएलसी (10वीं) यानी न्यूनतम योग्यता पूरी की हुई है। उम्मीदवारों में अधिकांश इंजीनियर, पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक हैं। कुछ मामलों में, यह पाया गया कि आवेदक पहले से ही निजी कंपनियों में कार्यरत है, लेकिन वे सरकारी नौकरी चाहते है क्यों कि यहां शुरुआती वेतन 15,700 रुपये है। कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो पिछले 10 वर्षों से अनुबंधित सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। इन लोगों ने स्थायी नौकरियों के लिए आवेदन किया है।





