सपा में जंग से बसपा-भाजपा अपने लिए मान रही है फायदेमंद

बिखराव के मुहाने पर पहुंची समाजवादी पार्टी में आंतरिक जंग को भाजपा व बसपा खुद के लिए मुफीद मान रही हैं और पूरे घटनाक्रम पर निगाह लगाए हैं।

सीएम अखिलेश के अमेरिकी सलाहकार का मेल हुआ लीक, उतर गया सबका भरोसा

बसपा प्रमुख मायावती शुक्रवार को लखनऊ में ही थी और सपा में मचे घमासान की पल-पल जानकारी लेती रहीं। सूत्रों का कहना है कि घरेलू कलह से समाजवादी पार्टी का कमजोर हो जाना बसपा अपने हित में मानती है। नेतृत्व का मानना है कि सपा दो फाड़ होती है, तो मुस्लिम भाजपा को हाराने के लिए बसपा के पक्ष में लामंबद हो सकते हैं।

इसी फार्मूले पर बसपा लगातार दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर जोर देने पर लगी है। बहुमत की सरकार नहीं चलाने की तोहमत सपा पर मढ़ते हुए बसपा का प्रचार अभियान चलेगा और इसका चुनावी लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

उधर, भाजपा नेतृत्व को भरोसा है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ी अंतरकलह से मुस्लिम वोट भ्रमित होगा और इसका पूरा चुनावी फायदा भाजपा के खाते में जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने की उत्पन्न होती है तो प्रशासन को मनमुताबिक लगाने का मौका मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button