सपा मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 8 मंत्रियों को बर्खास्त , 9 के विभाग छीने

Attractive-Prefab-Home-Toby-Long_3-300x171खनऊ: अपनी साढ़े तीन साल पुरानी सरकार की साख सुधारने में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पांच कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया । पदमुक्त किये गए कैबिनेट मंत्रियों में स्टाम्प मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अम्बिका चौधरी, वस्त्र उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया, खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकान्त ओझा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत शरण गंगवार शामिल हैं। मंत्रियों की बर्खास्तगी और विभागों में फेरबदल के बीच अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार 31 अक्टूबर को राजभवन में किया जाएगा। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मंत्रियों के कामकाज से काफी नाखुश थे और सार्वजनिक रुप से इसका इजहार भी कर चुके थे। श्री यादव ने कई मंत्रियों पर कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने और अवैध कमाई तक के आरोप लगा दिये थे। दूसरी ओर, सरकार की साख गिरने से भी सपा हाईकमान में छटपटाहट महसूस की जा रही थी। माना जा रहा है कि विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव और साख को संवारने के मद्देनजर यह कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button