अखिलेश सरकार के इस बड़े नेता के घर मिले 200 करोड़

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने रविवार को यूपी के सपा नेता को शिकंजे में लेते हुये दो सौ करोड़ रूपये नकदी होने का मामला उजागर किया है।

अभी-अभी: सरकार ने लिया अचानक फैसला, दूर हुई नोटबंदी की परेशानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि यूपी के बस्ती से सपा एमएलसी संतोष यादव के पास करोड़ो रूपये है, इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने संतोष यादव के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की तो अधिकारियों को दो सौ करोड़ रूपये मिले ।सपा एमएलसी संतोष यादव के ठिकानों से मिले 200 करोड़ 

सपा एमएलसी संतोष यादव के ठिकानों से मिले 200 करोड़

बताया गया है कि सपा नेता ने बीते दिनों अपने कर्मचारियों को चलन से बंद हुये पांच और एक हजार रूपये के नोटों को बांटा था। जानकारी के अनुसार संतोष न केवल यूपी की राजनीति में सक्रिय है वहीं उसके द्वारा मैन पाॅवर सप्लाई नामक कंपनी का भी संचालन किया जाता है।

8 नवंबर के बाद अब 3 जनवरी को इतिहास रचेंगे पीएम मोदी

जानकारी मिली है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने संतोष यादव के बैंक खातों को भी खंगाला है वहीं अन्य संपत्ति की भी जांच की गई। गौरतलब है कि मोदी सरकार की नोटबंदी के बाद से ही सरकार की नजर कालेधन कुबेरों पर है और शिकंजे में लेने के लिये छापमार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

Back to top button