सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर की हत्या

एजेन्सी/  mata-chand-kaur-murder_650x400_81459765459नई दिल्ली: नामधारी पंथ के प्रमुख रहे दिवंगत सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर का देहांत हो गया है। आज उन्हें लुधियाना के भैनी साहेब में कुछ लोगों ने गोली मार दी थी।

सदगुरु जगजीत सिंह का देहांत 2012 में हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके बाद पंथ की गद्दी को लेकर जगजीत सिंह के भतीजों में टकराव था। माना जा रहा है कि चंद कौर की हत्या के पीछे यह विवाद भी एक वजह हो सकता है।

Back to top button