सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अमेरिका ने दी सलाह, कहा- पारदर्शी हो जांच

सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसेप तइप एर्दोगन और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद सीनियर अडवाइजर और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जरेद कुशनर ने भी हस्तक्षेप कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जरेद कुशनर और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान जरेद कुशनर ने सलमान को सलाह दी है।
जरेद कुशनर ने कहा कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पारदर्शी ढंग से पूरी जांच हो। इस दौरान उनकी पत्नी इंवाका भी उनके साथ मौजूद रहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना पर पूरे विश्व की नजर है और पत्रकार की मौत वाकई एक गंभीर स्थिति है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी बातचीत हुई थी।
Senior advisor and son-in-law of US President Donald Trump, Jared Kushner has said that he has advised Saudi Arabia's crown prince Mohammed bin Salman to be fully transparent in his investigation into journalist Jamal Khashoggi's death
Read @ANI story | https://t.co/xuXJwriHTr pic.twitter.com/zrCfvQf1wt
— ANI Digital (@ani_digital) October 22, 2018
गौरतलब है कि खाशोग्गी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक थे और उनकी नीतियों के खिलाफ नियमित तौर पर लिखते थे। इसके बाद भी मामला ज्यादा बढ़ गया है। इस हत्याकांड से प्रिंस की उदारवादी छवि के पीछे एक घिनौनी तानाशाही मानसिकता सामने आई है।





