संदिग्ध हालात में CRPF जवान की गोली लगने से मौत

घटना के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ ही आननफानन उसे परिसर में मौजूद विभागीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में शुक्रवार सुबह को वाशरमैन मनजिंदर सिंह की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई. पिस्टल से कई फायर की आवाज सुनकर परिसर में खलबली मच गई. मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के अनुसार सिर में गोली लगने से वाशरमैन मनजिंदर सिंह की मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक जवान ने साथी की पिस्टल से खुद को गोली मारी है.
घटना के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ ही आननफानन उसे परिसर में मौजूद विभागीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस को छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त पिस्टल के खोखे गार्ड रूम में पड़े मिले. जबकि मैगजीन में 04 जिंदा कारतूस और एक कारतूस रायफल के चेंबर में फंसा मिला. पुलिस ने पिस्टल अलावा खोखे और जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिए हैं. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. सीआरपीएफ के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.





