श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा से दिव्यांका त्रिपाठी ने हड़पा एड!

phpThumb_generated_thumbnail (13)मुंबई। टीवी सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” की “ईशी मां” यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा को रीप्लेस कर दिया है। दिव्यांका ने क्रिकेट में नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल में संगाकार की जगह ली है। उनको ये एड श्रीलंका में उनकी जबरदस्त पॉप्यूलैरिटी को देखते हुए मिला है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक हाल ही में एक बेवरेज कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक एड पोस्ट किया है, जिसमें दिव्यांका नजर आ रही है। इस बेवरेज को पहले कुमार संगाकारा एंर्डोस करते थे, लेकिन अब ये एड दिव्यांका की झोली में आ गया है।

इस बारे में दिव्यांका ने बताया कि मैं 3 दिनों के लिए श्रीलंका गई थी। एयरपोर्ट से लेकर दुकानों तक हर जगह लोग मुझे डॉ. इशिता कहकर बुला रहे थे। मुझे ये देखकर खुशी है कि यहां “ये हैं मोहब्बतें” को इतना पसंद किया जाता है। दिव्यांका श्रीलंका एक पर्सनल ट्रिप के लिए भी जाना चाहती है। यहां वे अशोक वाटिका और रावण का मंदिर देखना चाहती हैं।

आपको बता दें कि दिव्यांका का शो “ये हैं मोहब्बतें” श्रीलंका में काफी लोकप्रिय है। वहां ये शो “Me Adarayai” के नाम से टेलीकास्ट होता है। इसी के साथ ही दिव्यांका को भी श्रीलंका में बहुत पसंद किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button