श्रद्धा से याद किये गये सरदार पटेल व इंदिरा गांधी

सुलतानपुर, 31 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी वे बलिदान दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस क्रम में इलाहाबाद रोड स्थित टाटा अथराइज सर्विस स्टेशन पर युवा मैनेजिंग डायरेक्टर व युवा समजासेवी दिलीप मिश्र ने माल्यार्पण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ग्रहण किया कि वह सरदार पटेल के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ इच्छाशक्ति के बल पर देश की एकता व अखंडता को कायम रखा। हमें इन महान व्यक्तित्वों को भूलना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इस मौके पर शिवनायक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, भगवानदीन शर्मा, मानस मिश्रा समेत आदि मौजूद रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौजूद सभी पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि दोनों ही महान व्यक्तित्व ने भारत की एकता व अखंडता को बनाये रखने में हमेशा योगदान दिया। इसी क्रम में मीडिया प्रभारी शकील अंसारी ने बताया कि हमें सरदार पटेल के दिये हुए मार्गों को अमल में लाकर चलना होगा। तभी हमारा यह देश और आगे बढ़ पाएगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विष्णु तिवारी, पीसीसी हरीश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सिराज अहमद भोला, हौसिला प्रसाद भीम, सरजूदीन बौद्ध, शक्ति प्रसाद तिवारी, जयदीप त्रिपाठी समेत आदि मौजूद रहे। वहीं जनता दल यूनाईटेड ने भी कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद ने सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद सिंह, रिसा वर्मा, हरीराम वर्मा, अब्दुल अंसारी, शालिकराम कोरी समेत आदि मौजूद रहे। उधर सामाजिक क्रान्ति मोर्चा ने भी सुदनापुर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वारथ वर्मा व संचालन अंकित तिवारी ने किया। कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि सरदार पटेल जी जैसा देशभक्त और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला नेता अब इस दौर में देखना मुश्किल है। इस मौके पर देवी प्रसाद, विनोद गुप्ता, राकेश मौर्या, अर्जुन यादव, रमाशंकर वर्मा, राजेन्द्र यादव, अजय यादव समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी

Back to top button