शौच के लिए गई दो बहनों को 4 युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार

हाल ही में सामने आए एक मामले ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. जी दरअसल यह मामला उत्तरप्रदेश के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया गया है. जी हाँ, इस मामले में जानकारी मिली है कि युवती अपनी छोटी बहन को साथ लेकर शौच के लिए खेत मे बने शौचालय की तरफ गई थी और वहां उसके गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ दुष्‍कर्म कर दिया.शौच के लिए गई दो बहनों को 4 युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार

जी हाँ, खबरों के अनुसार 18 साल की पीड़िता का आरोप है कि ”वह मंगलवार की रात अपनी छोटी बहन के साथ घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत मे बने शौचालय मे शौच को गई थी और उसकी छोटी बहन बाहर खड़ी थी. तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे चार युवकों ने पहले बाहर खड़ी छोटी बहन को पकड़ लिया और उसने जब शोर मचाया तो उसकी बड़ी बहन भी शौचालय के कमरे से बाहर निकलकर उसे छुड़ाने लगी. इस दौरान मौका देखकर छोटी बहन भाग निकली लेकिन आरोपियों ने बड़ी बहन को पकड़ लिया और जब तक उसकी मां वहां पहुंचती दुष्कर्मीयों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया.

इस मामले में अब पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सारी घटना सामने आ जाएगी.

Back to top button