गुजरात में शिवसेना के सीएम उम्मीदवार होंगे हार्दिक पटेल!

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गढ़ गुजरात में घेरने के लिए शिवसेना ने बीजेपी के दुश्मन हार्दिक पटेल से हाथ मिला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनावों में हार्दिक पटेल को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि इस साल के आखिर में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं।शिवसेना ने बीजेपी के दुश्मन

ठाकरे से मिले हार्दिक

इससे पहले हार्दिक पटेल ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास मातो श्री पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं की काफी लंबी बातचीत भी हुई है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की जानकारी उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दी।

शिवसेना के लिए प्रचार करेंगे हार्दिक

हार्दिक पटेल बीएमसी चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। गोरेगांव में पटेल का रोड शो भी आयोजित किया गया है। इस रोड शो में शिवसेना नेता और मंत्री सुभाष देसाई भी शामिल होंगे। ये दोनों नेता एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हार्दिक पटेल ने कहा कि वह भगत सिंह और बाला साहेब ठाकरे को आदर्श मानते हुए बड़े हुए हैं।

 
Back to top button