शिरोमणि अकाली दल की कोशिशें नाकाम सािबत, भीड़ जुटाने में आप रही कामयाब

klsdsd_1443655018 (1)लंबी। आम आदमी पार्टी द्वारा सीएम प्रकाश सिंह बादल के हल्के लंबी में जबरदस्त रैली की। रैली का पूरा फोकस बादल परिवार पर रहा। अपने भाषण में पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने पूरे देश की सभी पार्टियों में परिवारवाद की बात करते हुए पंजाब के बादल परिवार पर अपनी बात खत्म की। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीतिक पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बन कर रह गई हैं। जैसे प्राइवेट कंपनियों में मालिक के बाद उनका बेटा या अन्य परिजन उत्तराधिकारी होते हैं वैसे ही पार्टियों में हो रहा है।
दरवाजे पर न खड़ो धारा 144 लगी है: संजय सिंह ने कहा कि 344 दिनों में 300 दिन तक पंजाब में धारा 144 लगी रहती है। पहले धारा 144 लगाते हैं बाद में उल्लंघन करने वालों को पुलिस से पिटवाते हैं। अबकी बार जब वोट मांगने आपके दरवाजे पर आएं तो ये बोल कर दरवाजा बंद कर लेना कि धारा 144 लगी हुई है, दरवाजे पर न खड़ो। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के जो हालात बादलों ने बना रखे हैं, उनको मिल कर ही बदलना होगा।
उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस व शिअद भी मानने लगी है कि उनकी लड़ाई आम आदमी पार्टी के साथ ही होगी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार है, इस कारण पंजाब राज्य की सड़कें खराब हैं, सरकारी अस्पतालों की हालत खस्ता है। इस लिए हमें रावण की नाभी में ही तीर मारना होगा।
 
 
घर की ही सरकार बना रखी है बादलों ने: भगवंत
बादल के हलके लंबी में रैली के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद भगवंत मान ने कहा कि बादल परिवार के बड़े बादल, सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया को आगे लाया जा रहा है। पूरे खानदान ने घर की ही सरकार बना रखी है। सांसद मान ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा ताे आम लोगों की बारी कब आएगी। उन्होंने कहा कि बादल गांव में आकर नहर खत्म हो जाती है। आगे के गांवों को पानी की कोई बूंद नहीं दी जाती। इनका बस चले तो ये आसमानी बादलों को भी अपने खेतों में बरसा लें, लेकिन कुदरत किसी के हाथ में नहीं है।
 
 
 
बोले-चुटकुले मैं नहीं सुखबीर बादल सुनाते हैं
भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल बोलते हैं कि लोग भगवंत मान के चुटकले सुनने के लिए आते हैं। मैं चुटकले नहीं सुनाता, मैं तो पंजाब के हालातों की बात करता हूं। मैंने कहा कि पंजाब को पंजाब बनाएंगे, लेकिन सुखबीर कहते हैं कि पंजाब को कैलेफाेर्नियां बना देंगे। मैं कहता हूं कि हम जलालाबाद में रैली करेंगे, सुखबीर बादल कहते हैं कि हम मंगल गृह पर रैली करेंगे। मंगल गृह तो बहुत दूर हैं पंजाब के लोगों ने पंजाब में भी उनको रैली नहीं करने देनी। कभी बादल कहते हैं कि पानी में बसें चलाएंगे। तो चुटकले मैं सुनाता हूं कि सुखबीर सुनाते हैं। इसका अंदाजा लोगों को है।
 
इधर, आप के वर्करों को कोई नहीं रोक सकता
सांसद भगवंत मान ने कहा कि सरकारी किसान यूनियन लक्खोवाल ने बादल के कहने पर बंद की कॉल दे दी, लेकिन आम आदमी पार्टी के लोग सड़कों से नहीं कच्चे रास्तों से आने वाले हैं। उन्हें कोई नहीं रोक सकता। जैसे समुंदर के पानी को नहीं रोका जा सकता,वैसे ही आपके वर्करों को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा क अबकी बादल बादलों की पीपियां ऐसे खाली लौटनी चाहिए जैसे अपने काम के लिए उनके चंडीगढ़ स्थित घरों से आप खाली लौटते हैं।

 

Back to top button