शिखर धवन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी

मुंबई। भारतीय ओपनर शिखर धवन ने मंगलवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 1000 रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वनडे में यह उपलब्धि हासिल की।

शिखर धवन

Also Read : तो इसलिए गाय के दूध का रंग पीला और भैंस के दूध का रंग होता है सफेद, जानें इसके पीछे का ये बड़ा कारण

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन इस टीम के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले ओवरऑल 32वें खिलाड़ी बने। भारतीयों में दिग्गज सचिन तेंडुलकर (3077 रन), महेंद्र सिंह धोनी (1660), विराट कोहली (1727) और रोहित शर्मा (2047) यह उपबल्धि अपने नाम कर चुके हैं।

Also Read :तो इसलिए गाय के दूध का रंग पीला और भैंस के दूध का रंग होता है सफेद, जानें इसके पीछे का ये बड़ा कारण

34 वर्षीय धवन ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25वीं पारी के दौरान हासिल किया। धवन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक जड़े हैं।

Also Read : जब गुस्साई भीड़ ने एक साथ मार डाले 300 मगरमच्छ, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान…

धवन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 66 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच से पहले धवन के नाम 133 वनडे में कुल 5518 रन थे, जिसमें 17 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

Back to top button