शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने राहुल गांधी और सुनील जाखड़ को लेकर दिया विवादित बयान

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान अौर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी को झूठा करार दिया तो पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ को ‘मेंटल’ करार दिया। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही उन्‍होंने लाेकसभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने राहुल गांधी और सुनील जाखड़ को लेकर दिया विवादित बयान

सुखबीर बादल यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां अपनी पत्‍नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के साथ श्रीदरबार साहिब में माथा टेकने आए थे। इसके बाद उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्‍होंने इस दौरान फिरोजपुर सीट से लोकसभा चुनाव में लड़ने के सवाल पर कहा कि बताैर शिअद प्रधान मैं पार्टी के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इसके साथ ही मेरे चुनाव लड़ने की बात अभी अखबारी सुर्खियां ही हैं।

सुखबीर बादल ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के बारे में अटपटे बोल कहे। उन्‍होंने राहुल गांधी को झूठा करार दिया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

सुखबीर ने पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ पर कड़ा हमला किया। उन्‍होंने कहा कि सुनील जाखड़ मेंटल हो गए हैं। उनको कुद समझ में नहीं आता। वह अब अपने घर के भी नहीं हैं। उन्‍होंने चुनौती देते हुए कहा कि सुनील जाखड़ में हिम्‍मत है तो अपने घर में आकर चुनाव लड़ें।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठ बोलकर अपनी सरकार बनाई है, वैसा ही अब राहुल गांधी करना चाहते हैं। राहुल गांधी झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर सत्‍ता हासिल करना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं होनेवाली है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला किया। सुखबीर ने कहा कि अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि आप और कांग्रेस एक हैं व उन‍की पहले से ही मिलीभगत है।

सुखबीर ने कहा कि आने वाले समय में कई कांग्रेस नेता शिअद के साथ आने वाले हैं। वह इन नेताओं के नाम का खुलासा आने वाले समय में करेंगे। हरियाणा में सिखों पर हुए अत्याचार पर उन्होंने कहा कि इस पर हरियाणा सरकार को ध्यान देने की जरुरत है। वह इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बात करेंगे।

सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्‍नी पर भी कटाक्ष किया। सुखबीर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू खुद को अमृतसर का सिपाही कहते हैं, लेकिन पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को चंडीगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। अमृतसर में पिछले साल दशहरा के दिन हुए रेल हादसे की चर्चा करते हुए सुखबीर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की इतना बड़ा हादसा हुआ हो और किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। यह साफ़ ज़ाहिर करता है कि पंजाब सरकार आरोपितोंको बचाने में जुटी है। कैप्‍टन अमरिंदर सरकार खासकर सिद्धू परिवार को बचाने में जुटी है

सुखबीर बादल ने अकाली दल (टकसाली) पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने उसे जाली टकसाली पार्टी करार दिया। सुखबीर ने कहा कि इस पार्टी ने जो उम्मीदवार उतारे हैं, वे सब सिखी से कोसों दूर है। चुनाव में उनको अपनी असलियत का पता चल जाएगा। इसके साथ ही सुखबीर ने सुखपाल सिंह खैहरा की पार्टी को बेस्ट ऑफ लक कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button