शहीद की पत्नी ने बेटे के साथ कराया मुंडन, और इधर सरकार ने किया ये काम

शहीद की पत्नी और उसके बेटे का मुंडन देखकर पूरा पंडाल रो दिया था। अब सरकार ने एक ऐसा बड़ा काम कर दिया है, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
मामला हरियाणा का है और गेस्ट टीचर्स से जुड़ा है। गत 11 फरवरी को एक सैनिक की विधवा अतिथि अध्यापक मैना देवी ने अपने सात साल से बेटे चिराग के साथ मुंडन कराया। महिला अध्यापक के मुंडन के दौरान सभी की आंखें नम हो गई, इस दौरान सैलुन कर्मचारी मशीन से मुंडन करता रहा, जबकि अतिथि अध्यापकों से भरा पूरा पंडाल रो पड़ा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।मामला हरियाणा का है और गेस्ट टीचर्स से जुड़ा है। गत 11 फरवरी को एक सैनिक की विधवा अतिथि अध्यापक मैना देवी ने अपने सात साल से बेटे चिराग के साथ मुंडन कराया। महिला अध्यापक के मुंडन के दौरान सभी की आंखें नम हो गई, इस दौरान सैलुन कर्मचारी मशीन से मुंडन करता रहा, जबकि अतिथि अध्यापकों से भरा पूरा पंडाल रो पड़ा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सीएम मनोहर लाल के साथ शनिवार को गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। पक्का होने तक यदि किसी अतिथि अध्यापक की नौकरी चली जाती है, तो उस स्थिति में भी सरकार संबंधित शिक्षक को घर बैठे तनख्वाह देगी। सरकारी शिक्षकों की तरह अतिथि अध्यापकों को एक वर्ष में 20 अवकाश तथा एलटीसी की सुविधा का लाभ देने को राजी हो गई है। इन फैसलों के संबंध में आदेश सोमवार को जारी हो सकते हैं।
सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मौलिक शिक्षा निदेशक राज नारायण कौशिक की मौजूदगी में हुई बैठक में अतिथि अध्यापकों को पक्का करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। अतिथि अध्यापक संघ के प्रधान पारस शर्मा, पुष्पा, नवीन बाला, दिनेश गौतम, राधाकृष्ण, सुखविंद्र और जितेंद्र ने मुख्यमंत्री के समक्ष तमाम विकल्प पेश किए।
14 से 28 हजार रुपये मासिक तक बढ़ जाएगा वेतन
समान काम समान वेतन की व्यवस्था लागू होने के बाद जेबीटी शिक्षकों को 21715 के बजाय 35400 रुपये मासिक, टीजीटी को 24001 की जगह 44900 तथा लेक्चरर को 29715 रुपये के बजाए 47500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इन्हें भत्ते नहीं मिलेंगे।

अतिथियों को पक्का करने के सीएम के वादे पर भरोसा
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के अध्यक्ष पारस शर्मा ने कहा कि अतिथि शिक्षक मुख्यमंत्री के साथ हुई समझौता वार्ता से संतुष्ट हैैं। सीएम ने अपने चुनाव घोषणा पत्र को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। इसलिए आगे का आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को दस्तावेज सौंप दिए जाएंगे।