शराब के नशे में कर दिया ‘पाप’, होश में आने पर खुद को गोली से उड़ाया

शराब के नशे में एक फूफा ने ‘पाप’ कर दिया। लेकिन जब उसे समझ में आया कि उसने किया क्या है तो खुद को गोली से उड़ा लिया, देखिए

घटना पंजाब के बटाला की है, जहां मड़ियांवाला आबादी में करियाना की दुकान चलाने वाला गणेश (35) सोमवार को किसी काम से शहर आया था। करीब 12 बजे वह वापस दुकान पर गया। अभी उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी ही की थी कि साथ के घर में रहने वाले उसके फूफा जोगिंदरपाल (60) शराब के नशे में वहां पहुंच गया।
उसने हाथ में पकड़ी हुई दोनाली बंदूक से बिना किसी बात के पास गणेश की छाती पर दो गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद जोगिंदरपाल ने हवा में फायर किए। बाद में जोगिंदरपाल ने बंदूक से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि फूफा इस बात पर भतीजे से नाराज था कि जब उसकी पत्नी बीते माह बीमार थी तो भतीजे ने उसकी मदद नहीं की थी। इस वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगिंदरपाल पर पागलपन सवार था। वहीं गणेश के घर पर पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गणेश की मां कैलाश रानी ने बताया कि उनका जोगिंदरपाल से कोई झगड़ा नहीं था।
सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह और थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन बटाला के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जोगिंदरपाल ने इस वारदात को नशे की हालत में अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सिविल लाइन पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।





