शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ऐसे काम, वरना कुंडली में शनि हो सकते हैं भारी
April 14, 2018
1 minute read
शनिदेव का नाम आते ही लोगों के मन में डर पैदा होने लगता है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है वह व्यक्ति को उनके कर्मो के हिसाब से ही फल देते हैं। अगर कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है इसलिए शनि की टेढ़ी नजरो से बचने के लिए शनिवार के दिन कुछ वर्जित काम नहीं करना चाहिए।
अगर आप चाहते है कि शनिदेव आप पर कृपा बनाए रखें तो शनिवार के दिन भूलकर भी लोहा या फिर लोहे से बनी चीजें घर न लाएं। इयसके बजाय शनिवार के दिन लोहे की चीजों का दान करना शुभ होता है
शनिवार के दिन दान देना शुभ माना जाता है। इस दिन गरीब का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि शनिदेव गरीबों पर विशेष ध्यान देते हैं।
शनिवार के दिन किसी से भी जूते-चप्पल उपहार में नहीं लेना चाहिए। बल्कि गरीबों को इस दिन जूते-चप्पल दान करने से शनि दोष दूर होता है।
शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए, बल्कि इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है।