वीडियों: तो कुछ इस तरह से पकिस्तान मे हिन्दुओं को कुबुलवाते हैं इस्लाम, वीडियो देखकर हिला जाएगा पूरा हिन्दुस्तान…
पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन्हीं ज़ोर ज़बर्दस्तियों और जुल्म की वजह से हर साल करीब पांच हज़ार हिंदू पाकिस्तान छोड़ रहे हैं। एक बार फिर पाकिस्तान में 500 हिन्दुओं को जबरन एक साथ इस्लाम कबूल करवाया गया है।
ये वीडियो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है जहाँ मातली नामक जगह पर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया। वीडियो में एक बड़े से शामियाने के अंदर भारी भीड़ जमा है। इस भीड़ में ये वो हिंदू हैं, जिन्हें मुसलमान बनाया जा रहा है। दूसरी ओर मंच पर कलमा पढ़ते हुए पीर मौजूद हैं और उनके सामने वो तमाम हिंदू खड़े हैं, जिन्हें मुसलमान बनाया जा रहा है पीरों ने कलमा पढ़ा और नीचे खड़े हिंदुओं ने उसे दोहराया और इस्लाम को कबूल किया।
धर्म परिवर्तन का ये प्रोग्राम सिंध प्रांत के मातली में हुआ, जहां 500 हिन्दुओं को इस्लाम कबूल कराया गया। धर्म परिवर्तन का ये कार्यक्रम तमाम तैयारियों के साथ हुआ। इसके लिए बकायदा पर्चे बांटकर लोगों को बुलाया गया, एक बड़े से शामियाने में लोगों को इकट्ठा किया गया जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।।





