विवादित बयान के बाद आजम खान के समर्थन में मांझी, कही यह होश उड़ा देने वाली बात…

 समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आजम खान (Azam Khan) द्वारा लोकसभा (Lok Sabha) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रमा देवी (Rama Devi) पर विवादित टिप्‍पणी की एक ओर जहां पक्ष-विपक्ष के नेता निंदा कर रहे हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) सुप्रीमो जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manhji) ने बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया है। उन्‍होंने आजम खान के बयान को गुड सेंस में कही बात बताया है। उन्‍होंने सवाल किया है कि अगर भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करते हैं तो क्या उसे सेक्स कहेंगे?
‘आजम के बयान को देखने का नजरिया गलत’
जीतन राम मांझी ने कहा कि आजम खान के बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है। अपनी बात के समर्थन में उन्‍होंने तर्क देते हुए कहा कि पुराने जमाने में लोग पूरे परिवार से प्यार करते थे और जंबे समय बाद मिलने पर प्यार का इजहार करते थे। ऐसे में लंबे समय बाद मिलने वाले भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करें तो क्या उसे सेक्स कहेंगे?
‘बहन को ठेस लगी तो माफी मांगें
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर आजम खान ने जिसे बहन कहा, उसे ठेस पहुंची है तो उन्हें बहन से माफी मांग लेनी चाहिए। वे इस्‍तीफा नहीं दें, लेकिन माफी मांगें।
चौतरफा हमले से घिरे आजम, राबड़ी-मायावती ने भी की निंदा
गाैरतलब है कि रमा देवी पर विवादित बयान देने के बाद आजम खान चौतरफा घिर गए हैं। इसे लेकर बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती (Mayawati) ने भी आजम खान की निंदा की है। रमा देवी ने भी कहा है कि यदि आजम खान माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा न आएं। उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष से भी इस मामले में इंसाफ की मांग की है।

Back to top button