विद्यालय में अभिभावक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कादीपुर/सुलतानपुर, 09 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय कटसारी में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला/अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरिजाशंकर राय नें की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी कादीपुर राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथियों में अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त शिक्षक आद्याप्रसाद सिंह, मथुराप्रसाद सिंह(जटायु) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगन्तुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आद्याप्रसाद सिंह ने अभिभावकों से जागरूक रहकर योग्य शिक्षकों के बीच अपनें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजनें पर बल दिया। प्रोफेसर सुशील कुमार पांडेय जी नें अपने संबोधन में अभिभावकों से कहा कि जो भी माता-पिता अपने बच्चों को अध्ययन के लिए नहीं भेजतें हैं वे उनके शत्रु के समान हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी कादीपुर नें ऐसी कार्यशाला को अपने आप में अनूठा बताते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम किसी विद्यालय में उन्हें पहली बार देखने को मिला जिसमें इतनी भारी संख्यां में अभिभावक और विद्वत जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कवि मथुराप्रसाद सिंह जटायु नें वर्तमान परिदृश्य में प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि आज सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत है वहीं गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम में उत्कृष्ट 66 छात्रों के अभिभावकों को कम्बल वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणवीर राजकुमार प्राचार्य, सुभाष यादव, ग्रामप्रधान जितेन्द्र कुमार सिंह, रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ अम्बिकेश प्रताप सिंह, भानु प्रताप शर्मा, ओमप्रकाश, दयाशंकर मौर्य, सुरेंद्र यादव, शिक्षक कृष्णप्रसाद यादव, अखिलेश मौर्य, शालिनी रघुवंशी, अनीता यादव समेत आदि मौजूद रहें।
नीरज तिवारी

Back to top button