विडियो: कभी नहीं देखा होगा इतना लंबा सांप, बताएं क्या है इसका नाम?

आपने अब तक कितना लंबा सांप देखा है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि जो वीडियो आज आपसे शेयर करने जा रहे हैं, वह एक विशाल सांप का है। वो सांप, आपकी सोच से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। यह सांप 8 या 10 फीट या 15 फीट लंबा नहीं है, इस सांप की लंबाई का अंदाजा आप खुद वीडियो देखकर लगा पाएंगे। उसे देखकर आपकी आंखें आश्यर्च से खुली रह जाएंगी।

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक विशालकाय सांप का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कर्नाटक के डांडेली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का है। पेड़ पर लिपटे इस विशालकाय सांप को पहली नजर में जब देखते हैं तो लगता है कि यह 12 से 15 फीट लंबा हो सकता है, ले​किन पूरा वीडियो देखने पर इसकी लंबाई का पता चलता है, जो हमारी सोच से भी ज्यादा है।

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए यूजर्स से पूछा है कि क्या आप बता सकते हैं कि ये कौन सा सांप है? आप भी वीडियो देखकर अंदाजा लगाएं कि ये कौन सा सांप है।

वीडियो देखें:

कई यूजर्स ने बताया कि य​ह एक विशालकाय अजगर है, तो किसी ने इसे एनोकॉन्डा तो किसी ने करैत बताया। हालांकि कुछ लोगों ने रॉक पाइथन बताया है। अधिकतर लोग इस सांप की लंबाई को देखकर हैरान हैं।

यह भी पढ़ें: अच्छा तो इस बीमारी की वजह से चढ़ता प्यार का नशा, युवा हर हद पार करने के लिए…

इस पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने बताया कि कई लोगों ने सही अनुमान लगाया है। यह एक अजगर है। यह डांडेली में देखा गया है। इसकी लंबाई उनकी कल्पना से भी ज्यादा है।

आईएफएस अधिकारी ने यह वीडियो 28 दिसंबर 2019 को शेयर किया था, जिसे अब तक करीब 60 हजार लोगों ने देखा है। इस वीडियो को 2400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है तो 822 बार इसे रिट्वीट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Back to top button