वास्तु के अनुसार: भूलकर भी उपहार में ना दे चीजें, वरना…

हमारे पुराने ज़माने से उपहार देना एक परम्परा रही है। शास्त्रों में कहा भी गया है कि भगवान, मित्र, गुरू और पुत्री के घर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उनके यहां जब भी जाएं उपहार लेकर जाएं। लेकिन उपहार देने वाले की नीयत जानना भी आवश्यक है। वास्तु के अनुसार हम उपहार को देख कर देने वाले की नीयत जान सकते हैं कि उपहार किस नियत से दिया है। 

इन चीजों को घर में रखने से होता है नुकसान

# किसी को भेंट में हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीर व मूर्त‌ि देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता है।

# गिफ्ट में डूबते जहाज की मूर्ति मिलना और उसे घर पर रखने पर ये अशुभ फल प्रदान करती है। इससे आर्थिक नुक्सान भी होता है।

# किसी को भी चाकू-छुरी जैसी चीजें उपहारस्वरुप नहीं देनी चाहिए। यदि ऐसी चीजें उपहार में मिल जाए तो उसे घर में न रखें। इससे पारिवारिक सदस्यों में कलह होता है।

# इसी प्रकार किसी को काले वस्त्र भी उपार में नहीं देने चाहिए। यदि कोई आपको दे तो ये अपशगुन माना जाता है। इसे दुख, कष्ट, पीड़ादायक और मृत्यु कारक माना जाता है।

# किसी को भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। जूतों को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। यदि प्रेमी ऐसा उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button