वजन कम करने के लिए रखते हैं उपवास तो हो जाएं सावधान, पड़ सकते हैं लेने के देने…

वजन घटाने के लिए कम से कम भोजन करने से भी शरीर में वात्-कफ का संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ लोग कई-कई दिनों तक सिर्फ पालक अथवा अनानास ही खाते हैं। ऐसे भोजन से शरीर की जठराग्नि में गड़बड़ी आ जाती है और उससे तज्जन्य रोग हो जाते हैं। बिना चिकनाई या घी-दूध के रहना भी हानिकारक है, क्योंकि इससे वात्-विकार हो जाता है।
इसी प्रकार ज्यादा उपवास रखने से वात्-विकार बढ़ता है। इसलिए यदि आपको अपना वजन कम करना ही है, तो अपने भोजन की व्यवस्था में धीरे-धीरे परिवर्तन लाएं। खाना कम बार खाएं और जब खाएं, तो कम मात्रा में खाएं। शरीर का वजन अकस्मात कम न करें। वजन घटाने के लिए आध्यात्मिक साधन भी अपनाएं।





