लड़की पटाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह काम, हो जाएं सतर्क

आजकल लड़के स्कूल लाइफ से ही लड़कियां पटाने के चक्कर में लग जाते है। लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड होना महज एक फैशन रह गया है। जिस लड़के की जितनी ज्यादा गर्लफ्रेंड दोस्तों के बीच में उसकी कॉलर उतनी ही ऊंची। यहीवजह है कि लड़के लड़कियों को पटाने के लिए उनके आगे-पीछे घूमा करते हैं लेकिन शायद वे ये नहीं जानते कि बाद में उनको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

ध्यान में रखें ये बातें

इसका पहला और सबसे बड़ा साइडइफेक्ट ये है कि जब आप आयेदिन किसी लड़की के आगे पीछे टहलते रहते हैं तो इससे आपकी इज्जत तो जाती ही है। परिवार वालों को समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

कुछ लड़के गर्लफ्रेंड होने के बावजूद दूसरी लड़की का पटाने के लिए उनका पीछा करते है। ऐसा करने वाले लड़के पहले ही संभल जाए। कहीं ऐसा न हो कि दूसरी के साथ-साथ पहली भी छोड़ कर चली जाए।

लड़की का पीछा करने से लड़कों की पढ़ाई और करियर पर भी बुरा असर पड़ सकता है, उनके पीछे समय बर्बाद करने के बजाएं करियर पर ध्यान दें।

लड़की को पटाने के चक्कर में आप तनाव का शिकार भी हो सकते है क्योंकि पहले तो आप शौक के लिए पीछा करते है लेकिन क्या पता आपको उससे सच्चा प्यार हो जाएं।

Back to top button