लोकप्रिय कांग्रेस नेता बसंत शर्मा की कोविड पोजिटिव आने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

न्यायधानी से दुखद खबर सुनने को मिली है। कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान किया गया। अपोलो हॉस्पिटल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुई। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वे 55 वर्ष के थे। बसंत शर्मा को कोविड पोजिटिव आने के उपरांत अपोलो हॉस्पिटल में पिछले सप्ताह भर्ती किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बसंत शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता थे। वे कई बार पार्षद पद के लिए भी चुने जा चुके है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे।

कुछ माह पहले कोविड से उनके DSP भाई की जान चली गई। बसंत शर्मा के असामयिक निधन से लोग हैरान है। बसंत शहर के बहुत  लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। सीएम ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश दिया था। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उनका उपचार जारी था, किंतु दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button