लुधियाना के स्टूडेंट्स ने दिखाया कमाल,सरबजोत पूरे पंजाब में टॉपर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन दिखाकर अब 12वीं के परिणाम में भी लुधियाना के स्टूडेंट्स ने कमाल दिखाया है। बाहरवीं की परीक्षा में शालीमार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरु अंगद कॉलोनी लुधियाना के छात्र सरबजोत सिंह बंसल ने 450 में से 445 अंक पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की ही लवलीन वर्मा ने पूरे पंजाब में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं इसी स्कूल की मुस्कान ने 450 में से 443 अंक हासिल कर मेरिट में जगह बनाई है।

लवलीन वर्मा ने 450 में से 445 अंक हासिल किए हैं।

पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में मुस्कान ने 450 में से 443 अंक हासिल किए हैं।
बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.41 फीसद रहा है। रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.86 है और लड़कों का पास प्रतिशत 82.83 है। इससे पहले दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी लुधियाना की स्टूडेंट नेहा वर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया था।उन्होंने 650 में से 647 (99.53%) नंबर हासिल किए हैं। नेहा तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल, शिमलापुरी लुधियाना की छात्रा है।





