लिंग न होने पर भी ये शख्‍स करता है सेक्स

वैसे तो सेक्‍स करने को लेकर आपने कई दिलचस्‍प खबरें पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन इस शख्‍स की कहानी कुछ अलग है। इंग्‍लैंड के मैनचेस्‍टर के रहने वाले एंड्र्यू वार्ड्ले का दावा है कि उसने बिना गुप्‍तांग के100 से अधिक महिलाओं के साथ सेक्‍स किया है। इस शख्‍स पर लगभग एक घंटे की डॉक्‍यूमेंट्री भी बनी है और उसे ‘टीएलसी’ टीवी चैनल पर ‘मैन विथ नो पेनिस’ नाम से प्रसारित किया गया।

Image result for men with no penis

एंड्र्यू का जन्म विचित्र स्थिति के साथ हुआ था। वह ‘ब्लाडर एक्स्ट्रफी’ से पीड़ित थे। इस स्थिति में मूत्राशय शरीर के बाहर विकसित होने लगता है। डॉक्टरों ने इस समस्या को ठीक कर दिया लेकिन वॉर्डल के लिंग का विकास कभी नहीं हुआ। इस डॉक्युमेंट्री में40 साल का यह शख्स इस बारे में अफसोस जाहिर करता है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और वर्तमान गर्लफ्रेंड को इस बारे में पहले नहीं बताया।

डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल ने बताया है कि उन्होंने आखिर कैसे अपनी पार्टनर से इसे छुपा कर रखा। डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल कह रहे हैं, ‘मैं शरीर के अन्य हिस्सों से प्यार करने के मामले में एक्सपर्ट बन गया। मैं अपने गुप्तांग के हिस्से को कवर कर रखता था। मैं जानता था कि मेरे लिए औरत की पूरी देह है और मुझे यह भी पता था कि यह सब कुछ माइंड से होना है।’

एंड्र्यू ने कहा, ‘मैं बिस्तर पर बेधड़क होता था। मैं जानता था कि क्या कर सकता हूं। मैं ड्रग्स भी लेता था। इन ड्र्ग्स में एक्स्टसी, ऐम्फेटमीन और एलएसडी शामिल हैं। इसके सहारे मैं बहाना बनाने में कामयाब हो जाता था कि बेड पर परफॉर्मेंस नहीं दे पाऊंगा।’ एंड्र्यू अभी अपनी 24 साल की गर्लफ्रेड फेड्रा फेबियन के साथ हैं। फेबियन हंगरी की हैं। ये तीन सालों से साथ में हैं। एंड्र्यू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बहाना बनाया था कि उसकी किडनी में इंफेक्शन से बचने के लिए एक माइक्रोचिप लगा है। फेबियन को भी सच तब पता चला जब एंड्र्यू ने टीवी शो के लिए इंटरव्यू दिया

डॉक्युमेंट्री में इस कपल ने खुलकर बात की है। उन्होंने इस पर भी बात की आखिर इस समस्या का सामना कैसे किया जाए। एंड्र्यू ने कई चीजों को लेकर खेद भी जताया। उसने कहा कि आखिरी रिलेशनशिप खत्म होने के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। इस प्रोग्राम में मेडिकल प्रक्रिया के तहत एंड्र्यू के मिसिंग पार्ट को प्लांट करने की भी बात हुई। एंड्र्यू को दो सालों तक एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना होगा। बाजू की मांसपेशी के टिशू से लिंग जोड़ा जाएगा। डॉक्युमेंट्री के मुताबिक एंड्र्यू की गर्लफ्रेंड फ्रेडा ने कहा है कि वह इस सर्जरी में उसके साथ है।

 

Back to top button