नवाबों के शहर में बदमाशों ने खुले आम कैश वैन से लूटे करोड़ों रुपए…

लखनऊ के महानगर इलाके में दिन-दहाड़े कैश वैन से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली और पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम देकर लखनऊ पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। लूट की अनुमानित राशि एक करोड़ रूपए बताई गई है और जो रूपए लूटे गए है वे 1000 और 500 रूपए के पुराने नोट थे।एक करोड़ के पुराने नोट लेकर चोर फरार-
पुलिस के अनुसार बैंक में रुपया लाने और ले जाने के लिए एक वैन चालक सुनील कनौजिया सुरक्षा गार्ड इन्द्रसिंह और केदार नाथ के साथ गोल मार्किट स्थित बैंक ऑफ इण्डिया में नए नोट उतारने आए थे। इस दौरान वैन से एक बक्शा गायब हो गया जिसमें 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट थे। लुटेरे बैंक ऑफ़ इण्डिया के कैश वैन का रुपयों से भरा टीन का भारी बक्सा भीड़-भाड़ वाले इलाके से लेकर फरार हो गए और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस वैन चालक और दोनों गार्डों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button