चीन के विदेश मंत्री, करेंगे खास बात, अफ्रीकी देशों के दौरे पर होंगे रवाना,

चीन के विदेश मंत्री वांग यी 2017 में सर्वप्रथम अफ्रीकी देशों का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि वांग सात जनवरी से 12 जनवरी के दौरान मेडागास्कर, जाम्बिया, तंजानिया, कोंगो और नाइजीरिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे।

गेंग ने कहा, “अफ्रीका सहित विकासशील देशों के साथ संबंध चीनी कूटनीति का अहम हिस्सा है। देश के विदेश मंत्री पिछले दो दशकों से हर साल अपने पहले विदेशी दौरों के रूप में अफ्रीका देश का चुनाव करते हैं। यह परंपरा चीन के के लिए अहम बन गई है।”

अफ्रीकी देशों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सहमति एवं सौदों पर चर्चा करेंगे जिससे अफ्रीका के साथ साझा हितों को महत्व देते हुए विकासशील कार्य किए जा सके।

Back to top button