रेसिपी :बच्चो के लिए घर पर ही बनाये ये स्वीट टेस्टी ‘एगलेस केक ‘
केक हमेशा बच्चो का फेवरेट रहा है इसलिए रोज रोज बाजार से तो लाके खिला नहीं सकते नहीं सकते शायद ये बच्चो की सेहत के लिए ठीक ना रहे।
इसलिए आज हम आपके लिए घर पर बनाने के लिए एगलेस केक की शानदार रेसिपी लाये है जो इस तरह से है।
केक बनाने का सामान :मैदा डेढ़ कप ,मिल्क पाउडर 1 कप ,चीनी 1 कप ,कोको पाउडर 2 टेबल स्पून ,फ्रेश क्रीम 1 कप ,दूध 1 कप ,बेकिंग पाउडर 1 चम्मच ,सोडा आधा चम्मच, घी टॉपिंग के लिए और चॉकलेट चिप्स।
केक बनाने की vidhi :एक बड़े बर्तन में मैदा ले और उसमे दूध और चीनी मिलाये अब इसमें कोको पाउडर और कॉफी पाउडर डाल दे इसके बाद तजा क्रम और दूध मिलाये स्मूथ होने तक अच्छी तरह से फेंटे और इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा पाउडर डालें और स्मूद होने तक अच्छी तरह से फेंटे बेकिंग ट्रे में घी लगाए और इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दे।
इससे पहले ओवन को प्री हीट पर रख दें केक को मोल्ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।
पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाले और केक के ऊपर चॉकलेट चिप्स डाल दे अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दे।
इसके बाद केक के तैयार हो जाने पर इसमें टूथपिक डालकर देखे अगर टूथपिक साफ़ निकलती है तो इसका मतलब केक पूरी तरह से पक चूका है केक को मोल्ड से बाहर निकाल दे और ठंडा होने के बाद काटकर सबको सर्व करदे।





