राहुल गांधी: 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के निर्णय से देश पटरी से उतरा

भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बुधवार को 132वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को को संबोधित किया।
नोटबंदी से गरीबों की बलि ले रहे हैं पीएम मोदी: राहुल गाँधीकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विमुद्रीकरण के मुद्दे पर मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के निर्णय से देश पटरी से उतर गया है।
मोदी सरकार भारत के ताने बाने को तोड़ रही है। लोग भयभीत है। विमुद्रीकरण इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कुछ औद्योगिक घरानों और कुछ अमीर लोगों को फायदा हुआ है। इस फैसले ने लोगों को भयभीत कर दिया है और अब घृणा की राजनीति की जा रही है।
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सहारा डायरियों में आए अपने नाम के आरोपों को लेकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी कहते है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे है लेकिन वह आरोपों का जवाब नहीं देना चाहते। मोदी ने कहा कि वह काले धन के खिलाफ यज्ञ कर रहे हैं लेकिन यह यज्ञ अमीरों के लिए किया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस किसानों, गरीबों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। किसान बीज और खाद कैश से खरीदते हैं, किस आधार पर मोदी जी ने लिमिट तय कर दीं, यह लोगों का पैसा है, सरकार का नहीं है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का मतलब क्या है? कांग्रेस का मतलब है कि दूसरों को समझना। कांग्रेस पार्टी समझती है कि स्वतंत्रता के क्या मायने हैं।