राहुल गांधी से मिलने पहुंचे जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार

rahul-meets-kanhaiya_landscape_1458624017जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। कन्हैया जेएनयू छात्रसंघ के सदस्यों और एआईएसएफ के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल से मिल रहे हैं।

जेएनयू में 9 फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के आरोपों को झेल रहे कन्हैया कुमार की यह राहुल गांधी से पहली मुलाकात है। गौरतलब है कि कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद राहुल ने खुलकर कन्हैया का समर्थन किया था।

राहुल जेएनयू में आयोजित उस कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे ‌जो कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद आयोजित हुआ था। इस दौरान उन्हें उन्हें जेएनयू में काले झंडे भी दिखाए गए थे और यहीं एक कांग्रेसी नेता पर ब्लेड से हमला भी हुआ था। हाल ही में कई कांग्रेसी नेता कन्हैया की तारीफ कर चुके हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तो कन्हैया की तुलना भगत सिंह से भी कर चुके हैं, जिसके बाद इस बात पर अच्छा खासा विवाद हो गया। बाद में इस पर शशि थरूर को सफाई भी देनी पड़ी।

कांग्रेस भी खुद को इस बयान से अलग कर चुकी है। इससे पहले कन्हैया का दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से भी मिलने का कार्यक्रम तय था लेकिन कन्हैया की देरी के चलते केजरीवाल ने बैठक रद्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button