राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में बिताया आधा घंटा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।

कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। इस दौरान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Back to top button