राष्ट्रपति चुनाव: आजम खान बोले शिवपाल ने भी मीरा कुमार को दिया वोट

लखनऊ. राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग जारी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी मतदान किया. उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव कोई भी जीते लेकिन जीत उसूल की होगी.
शिवपाल ने भी मीरा कुमार को वोट दिया
आजम खान ने समाजवादी पार्टी के विवाद पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी विवाद नहीं है और समाजवादी पार्टी मीरा कुमार के समर्थन में है. उन्होंने कहा कि मीरा कुमार को जीत की उम्मीद से लड़ाया गया है. वहीँ शिवपाल यादव द्वारा एनडीए उम्मीदवार कोविंद के पक्ष में मतदान करने पर आजम खान ने कहा कि शिवपाल ने भी मीरा कुमार को ही वोट दिया है.
गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने इससे पहले मीडिया के सामने बयान दिया था कि वो कोविंद को वोट देंगे और ऐसा वो नेता जी यानी कि मुलायम सिंह के निर्देश पर कर रहे हैं. इतना ही नहीं शिवपाल ने यह भी दावा किया था कि सपा के कई विधायक कोविंद के समर्थन में वोटिंग करेंगे. ऐसे में आजम खान का यह बयान काफी हैरान करने वाला है कि शिवपाल ने मीरा कुमार को वोट दिया है.
अब सच जो भी हो लेकिन समाजवादी पार्टी में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एकबार फिर दो फाड़ नजर आ रहा है.





