रावण की मृत्यु के बाद मंदोदरी ने किया था इस व्यक्ति से विवाह,जाने कौन है ये…

आज हम आपको उस व्यक्ति के बारे में बताने वाले है जिससे मदोदरी ने रावण के वध के बाद शादी की थी,जैसा की हम सभी जानते है की रामायण में प्रभु श्री राम के जीवन वृतांत के बारे में बताया गया है ,प्रभु श्री राम ने रावण का वध करके सारे जगत को रावण के अत्याचार से मुक्त कराया था लेकिन क्या आपको पता है की रावण की म्रत्यु के बाद उसकी पत्नी मंदोदरी का क्या हुआ शायद आपको नहीं पता होगा तो आइये आपको बताते है !

आपको बता दे की हमारे शास्त्रों में लिखा मिलता है की मधुरा नामक एक अप्सरा कैलाश पर्वत पर शिव को अपने आप को समर्पित करने गयी थी शिव जी को देख उनके पास जाती है तभी माँ पार्वती अचानक वंहा आ जाती है और मधुरा के शरीर पर शिव जी की भष्म लगी देख क्रोधित हो जाती है और इसको श्राप दे देती है जिससे वह मेढ़क बन जाती है ,बाद में शिव जी के कहने पर पार्वती ने कहा की यह तप करके अपने आपको इस श्राप से मुक्त कर सकती है !बता दे की असुरों के देवता, मयासुर और उनकी अप्सरा पत्नी हेमा के दो पुत्र थे लेकिन वह चाहते थे कि उनकी एक पुत्री भी हो और पुत्री इच्छा की प्राप्ति के लिए वो दोनों कठोर तप करने लगे इसकी तपस्या से भगवान खुश हो गए और इनको लड़की का वरदान दिया ,यह जब लौट कर आ रहे थे तभी मधुरा भी अपने श्राप से मुक्ति पा गयी थी और यह कुए से मदद की पुकार कर रही थी !

जिसे सुनकर मयासुर ने इसे बाहर निकाल कर अपनी बेटी मान कर घर ले आये,और इसका नाम मंदोदरी रख दिया !रावण और मयासुर एक अच्छे मित्र थे रावण जब मंदोदरी को देखता है तो उस पर मोहित हो जाता है और इससे जबरन शादी कर लेता है ,मंदोदरी रावण को गलत काम के लिए रोकती थी लेकिन यह नहीं मानता था ,जब रावण की मौत हो गयी तो यह अपने को एक लंका के एक एकांत कमरे में बंद कर लिया और जब यह सदमे से बाहर निकली तो बाहर आयी ,उसके बाद सभी के समझाने के बाद इन्होने विभीषण से शादी कर ली !

Back to top button