रात में झूठे बर्तन छोड़ने की आदत है तो फिर आज ही संभल जाइए…

हर घर में पारिवारिक सदस्यों की कुछ ना कुछ अलग आदत जरूर होती हैं। कोई अपने जूते-चप्पल उतारकर फेंक देता है। कोई खाना खाने के बाद झूठे बर्तन छोड़कर चल देता है। कोई मेहमानों से पानी तक नहीं पूछता। लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में ये छोटे-छोटे काम हमारे ग्रहों को भी प्रभावित करते हैं। आचार्य सुखविंदर सिंह के के अनुसार यदि हमारे काम गलत हैं तो समस्याएं भी बनी रहेंगी। इसलिए जरुरी है कि हम अपने प्रतिदिन के कामों को सही ढंग से करें ताकि उनसे जुड़े ग्रह हमें शुभ फल प्रदान करें। जानिए किन कामों से प्रभावित होते हैं ग्रह।
- खाना खाने के बाद यदि आपको अपने झूठे बर्तन वहीं पर छोड़ने की आदत है तो फिर चंद्रमा और शनि से शुभ फल की उम्मीद छोड़ दीतिए। इससे असफलता मिलने लगती है।
- अपने घर अपने वाले मेहमानों को आप ठंडा पानी पिलाकर राहु को सही रख सकते हो।
- घर का मंदिर किसी भी स्थिति में गंदा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो आपका बृहस्पति कभी भी शुभ फल नहीं दे सकता। आपके घर का मंदिर हर हाल में साफ-सुथरा रहना चाहिए।
- देर रात तक जागने से चंद्रमा से कभी भी शुभ फल की उम्मीद मत कीजिए।
- रोज सुबह उठकर घर में लगे पौधों को पानी देने से आपकी कुंडली में बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह अच्छे परिणाम देंगे।
- कभी भी अपने पैरों को घसीट कर नहीं चलें। पैर घसीटकर चलने से राहु खराब फल देने लगता है।
- बाथरूम में अनावश्यक पानी बिखेरना और गंदे कपड़े रखने से चंद्रमा रुष्ट रहता है। इससे चंद्रमा से कभी शुभ फल नहीं मिलता।
- जो लोग घर में घुसते ही अपने चप्पल, मौजें और कपड़े इधर-उधर फेंक देते हैं, उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। यदि शत्रु ज्यादा हो गए हैं तो एक बार सोचिए कहीं आप भी तो अपने जूते, चप्पल उठाकर नहीं फेंक रहे।
- हर वक्त बिना वजह चीखना, चिल्लाना और गुस्से में रहने से शनि के रिजल्ट खराब आएंगे। इससे जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में और धन का नुकसान होता है।





