राज्य सड़क निधि के अंतर्गत जनपद गोंडा के 03 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 13 लाख 76 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

लखनऊ: उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत जनपद गोंडा के 03 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 13 लाख 76 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 03 कार्यों हेतु रू0 04 करोड़ 27 लाख 58 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।


इन 03 कार्यों में पच मार्ग से अनुसूचित ग्राम पुरे लीला टेपरा से प्राइमरी पाठशाला पूरे लीला लोनियनपुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लंबाई 01 किमी0), सीबीएन मार्ग से कडहनपुरवा पश्चिम से अनुसूचित मोहल्ला होते हुए नरसिंहपुरवा गदियनपुरा होते हुए बदलू लोनिया के घर तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लंबाई 3 किमी0) एवं ग्राम सभा कटहा के महा पुरवा संपर्क मार्ग से बादूपुरवा दरजीपुरवा, सुवंशपुरवा, अहिरनपुरवा, कटहबाबदेव स्थान होते हुए कटहा खजुरी पठार तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लंबाई 3 किमी0) सम्मिलित हैं।


जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय तथा उपोगिता प्रमाण-पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करा दिया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button