राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में कैदी की इलाज के दौरान मौत

 राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक कैदी ने दम तोड़ दिया। कैदी डूंगरपुर जेल में बंद था,जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

जानकारी अनुसार कैदी कन्हैया को दो दिन पहले खून की उल्टियां हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने इलाज भी किया,लेकिन उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कैदी कन्हैया चेन स्नेचिंग,लूटपाट का शातिर बदमाश था,वह 10 अप्रैल को पकड़ा गया था, जिसके बाद से जेल में बंद था। कैन्हया डूंगरपुर के पास ही किसी गांव का रहने वाला था।पुलिस और जेल प्रशासन ने कन्हैया के परिजनों को उसकी मौत के बारे में सूचित कर दिया है ।

Back to top button