राखी सावंत की कोर्ट में पेशी आज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप

लुधियाना. धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी अभिनेत्री राखी सावंत को इलाका मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने दो जून को तलब किया है।
राखी सावंत की कोर्ट में पेशी आज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप
उनके खिलाफ स्थानीय एडवोकेट नरिंदर आदिया ने भगवान वाल्मीकि महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राखी के क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई थी। समन जारी करने के बावजूद पेश होने पर अदालत आरोपी के गैर-जमानती वॉरंट जारी किए थे।

ये भी पढ़े: आर्किटेक्ट सागर और इंजीनियर तरणजोत क्लियर किया UPSE, दोनों बने IAS

गौर हो कि शिकायतकर्ता नरिंदर आदिया ने आरोपी राखी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत जुलाई में क्रिमिनल कंप्लेंट अदालत में दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया था कि आरोपी राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि महाराज की शान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे शिकायतकर्ता और उनको मानने वाले तमाम श्रद्धालुआें की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस पर अदालत ने आरोपी को तलब किया था। इसके बावजूद बार-बार सम्मन भेजने पर भी आरोपी पेश नहीं हुई तो अदालत ने उसके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किए।
Back to top button